Current Affairs Mohammed Shami received Arjun Award in the National Sports Award Ceremony, oil production started in Krishna Godavari Basin. | करेंट अफेयर्स 09 जनवरी: मोहम्मद शमी को ‘अर्जुन अवॉर्ड’ मिला, दिग्गज फुटबॉलर फ्रेंज बेकनबाउर का निधन हुआ

Current Affairs Mohammed Shami received Arjun Award in the National Sports Award Ceremony, oil production started in Krishna Godavari Basin. | करेंट अफेयर्स 09 जनवरी: मोहम्मद शमी को ‘अर्जुन अवॉर्ड’ मिला, दिग्गज फुटबॉलर फ्रेंज बेकनबाउर का निधन हुआ

[ad_1]

  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Mohammed Shami Received Arjun Award In The National Sports Award Ceremony, Oil Production Started In Krishna Godavari Basin.

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जकार्ता में एशियन चैंपियनशिप के पहले दिन शूटिंग में वरुण तोमर ने मेंस एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। बांग्लादेश की मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना लगातार 8वीं बार चुनाव जीत गईं। वहीं, जर्मनी के महान फुटबॉलर और कोच फ्रेंज बेकनबाउर का 78 साल की उम्र में निधन हो गया।

 

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

अवॉर्ड (AWARD)

1. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का आयोजन: 09 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का आयोजन किया गया। इसमें 5 कोच को द्रोणाचार्य सम्मान, 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार और 3 लोगों को लाइफ टाइम सम्मान से नवाजा गया।

  • क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा वाले फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
  • बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।
  • यह जोड़ी फिलहाल मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है, इसलिए सेरेमनी में शामिल नहीं हुई।
  • कविता (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) और विनीत कुमार शर्मा (हॉकी) को लाइफ टाइम (ध्यानचंद पुरस्कार) से नवाजा गया।
  • इस पुरस्कार से उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है जो अपने प्रदर्शन से खेलों में विशेष योगदान देते हैं।
  • साथ ही जो रिटायरमेंट के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में अपना सहयोग जारी रखते हैं।
  • गणेश प्रभाकरन (मलखंब), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) को कोचिंग का सबसे बड़ा सम्मान द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया।
  • गोल्फ कोच जसकीरत सिंह ग्रेवाल, भास्करन ई (कबड्डी, कोच), जयन्त कुमार पुसीलाल (टेबल टेनिस, कोच) को लाइफ टाइम अवॉर्ड प्रदान किया गया।
  • गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर (विनर), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (फर्स्ट रनर-अप) और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र (सेकेंड रनर-अप) देश की टॉप-3 स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी रहीं।
  • अमृतसर की यूनिवर्सिटी को मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी दी गई।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. शेख हसीना ने आम चुनाव जीता: 08 जनवरी को बांग्लादेश के आम चुनाव के नतीजे घोषित हुए। इसमें बांग्लादेश की मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना लगातार 8वीं बार चुनाव जीत गई हैं। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने संसद की 300 में से 204 सीटें जीत लीं हैं।

शेख हसीना पांचवीं बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री चुनी गईं।

शेख हसीना पांचवीं बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री चुनी गईं।

  • बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार चुनाव में 40% वोट पड़े।
  • इस आम चुनाव में 300 में से से 299 सीटों पर वोटिंग हुई थी।
  • गोपालगंज-3 सीट से शेख हसीना ने बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के कैंडिडेट एम निजामुद्दीन लश्कर को 2.49 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है।
  • शेख हसीना को 2 लाख 49 हजार 965, जबकि निजामुद्दीन को महज 469 वोट मिले।
  • शेख हसीना पहली बार साल 1986 में चुनाव जीती थीं।
  • वह पहली बार साल 1996 से 2001 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं थीं।
  • इसके बाद साल 2009 में उन्हें दुबारा पीएम चुना गया, तब से अभी तक वह सत्ता पर काबिज हैं।

3. पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को राहत दी: 08 जनवरी को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने किसी सांसद या विधायक को आजीवन अयोग्य करार दिए जाने वाले कानून को रद्द कर दिया है। इस फैसले से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ऊपर से चुनाव न लड़ने का बैन भी खत्म हो गया है।

नवाज शरीफ 1 नवम्बर 1990 से 18 जुलाई 1993 तक, फिर 17 फरवरी 1997 से 12 अक्टूबर 1999 तक और तीसरी बार 5 जून 2013 से 28 जुलाई 2017 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।

नवाज शरीफ 1 नवम्बर 1990 से 18 जुलाई 1993 तक, फिर 17 फरवरी 1997 से 12 अक्टूबर 1999 तक और तीसरी बार 5 जून 2013 से 28 जुलाई 2017 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।

  • अब अगर किसी सांसद या विधायक को किसी मामले में सजा भी होती है, तो वो सिर्फ 5 साल चुनाव नहीं लड़ सकेगा या कोई सरकारी पद हासिल नहीं कर सकेगा।
  • करीब चार साल बाद ब्रिटेन से पाकिस्तान लौटे नवाज शरीफ को अगले पीएम के तौर पर देखा जा रहा है।
  • नवाज शरीफ को पूर्व पीएम इमरान खान की सरकार में अयोग्य घोषित किया गया था।
  • साल 2018 में इमरान खान ने उन्हें पनामा पेपर लीक में सजा दिलवाते हुए ताउम्र इलेक्शन लड़ने और कोई सरकारी पोस्ट हासिल करने पर रोक लगा दी थी।
  • नवाज को एक खास कानून के तहत सजा हुई थी, जिसे आर्टिकल 62 की धारा (1) का खास हिस्सा (f) कहा जाता है।

गेम्स (GAMES)

4. एशियन क्वालिफायर के पहले दिन भारत को 2 ओलिंपिक टिकट: 08 जनवरी को जकार्ता में चल रही चैंपियनशिप के पहले दिन शूटिंग में पहले कोटे में वरुण तोमर ने मेंस एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, जबकि दूसरे कोटे ईशा सिंह ने विमेंस एयर पिस्टल इवेंट में हासिल किया है। इसी के साथ भारत ने टोक्यो खेलों में सबसे ज्यादा निशानेबाज उतारने के अपने पिछले बेस्ट प्रदर्शन की बराबरी कर ली है।

भारत की युवा शूटर ईशा सिंह और वरुण तोमर ने एशियन ओलिंपिक क्वालिफायर के वुमेंस और मेंस 10 मीटर एयर पिस्ट इवेंट के गोल्ड जीतकर भारत के लिए 2 ओलिंपिक कोटा हासिल किया है।

भारत की युवा शूटर ईशा सिंह और वरुण तोमर ने एशियन ओलिंपिक क्वालिफायर के वुमेंस और मेंस 10 मीटर एयर पिस्ट इवेंट के गोल्ड जीतकर भारत के लिए 2 ओलिंपिक कोटा हासिल किया है।

  • जकार्ता में चल रही इस प्रतियोगिता में 26 देशों के 385 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।
  • इस प्रतियोगिता में ओलिंपिक कोटा के अलावा, 256 मेडल दांव पर हैं।
  • इनमें 84 गोल्ड, 84 सिल्वर और 88 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
  • भारत जुलाई 2024 में होने जा रहे पेरिस ओलिंपिक के लिए 31 कोटे हासिल कर चुका है।
  • भारत को एथलेटिक्स से 9, बॉक्सिंग से 4, हॉकी, तीरंदाजी और कुश्ती से एक-एक ओलिंपिक कोटा मिले हैं।

बिजनेस (BUSINESS)

5. कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पादन शुरु: 07 जनवरी को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि सरकारी कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन ने कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपने फ्लैगशिप गहरे पानी के प्रोजेक्ट से पहली बार कच्चे तेल का उत्पादन शुरु कर दिया है। कुछ परेशानियों और वैश्विक महामारी के कारण इस प्रोजेक्ट को शुरु करने में देरी हुई है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कृष्णा नदी के बेसिन से तेल का उत्पादन शुरु हो गया है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कृष्णा नदी के बेसिन से तेल का उत्पादन शुरु हो गया है।

  • कृष्णा गोदावरी बेसिन के जिस प्रोजेक्ट से तेल निकाला जा रहा है, वह बंगाल की खाड़ी का डेल्टा हिस्सा है, जो कि आंध्र प्रदेश की जल सीमा से 35 किलोमीटर दूर है।
  • इस पूरे ब्लॉक को तीन कल्स्टर्स 1,2 और तीन में बांटा गया है, अभी क्लस्टर-2 में तेल का उत्पादन शुरु किया गया है।
  • इस प्रोजेक्ट से देश के मौजूदा तेल उत्पादन का 7% और प्राकृतिक गैस का 7% उत्पादन होगा।
  • शुरुआत में 3-4 कुओं से 8-9 हजार बैरल कच्चा तेल निकाला जाएगा।
  • हर दिन 10 मिलियन क्यूबिक मीटर से ज्यादा प्राकृतिक गैस भी निकाली जाएगी।
  • कच्चे तेल की पहली खेप ONGC की कंपनी, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड भेजी जाएगी।
  • यहां कच्चे तेल की गुणवत्ता की जांच होगी और उसका ग्रेड तय किया जाएगा।

निधन (OBITUARY)

6. दिग्गज फुटबॉलर फ्रेंज बेकनबाउर का निधन: 07 जनवरी को जर्मनी के महान फुटबॉलर और कोच फ्रेंज बेकनबाउर का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। फ्रेंज ने जर्मनी को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया है।

फ्रेंज बेकनबाउर को उनके बेहतरीन खेल और कप्तानी के चलते निकनेम 'Der Kaiser' दिया गया था, जिसका मतलब बादशाह होता है।

फ्रेंज बेकनबाउर को उनके बेहतरीन खेल और कप्तानी के चलते निकनेम ‘Der Kaiser’ दिया गया था, जिसका मतलब बादशाह होता है।

  • फ्रेंज बेकनबाउर टीम में स्वीपर की भूमिका में खेलते थे, बाद में वह मैनेजर और एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में मशहूर हुए।
  • उन्होंने नॉर्थ जर्मनी के लिए 104 मैचे खेले, और साल 1974 में वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया।
  • इसके बाद उन्होंने साल 1990 में इटली में मैनेजर रहते हुए वर्ल्ड कप जीतने की उपलब्धि अपने नाम की।
  • उन्होंने साल 1964 में जर्मनी में रीजनलिगा में दूसरे डिवीजन में डेब्यू किया था।
  • इसके बाद उन्होंने बायर्न म्यूनिख के लिए 584 मैच खेले थे।
  • वह अगले चार सीजन के लिए न्यूयॉर्क कॉसमॉस गए और 105 मैचों का हिस्सा बने।
  • साल 1980 में वह हैमबर्गर में शामिल हो गए थे।
  • जर्मनी के अलावा उन्होंने बायर्न म्यूनिख बवेरियन दिग्गजों के साथ तीन बार यूरोपीय कप जीता था।
  • साल 1996 में बेकनबाउर ने बायर्न को UEFA कप भी जिताया था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

09 जनवरी का इतिहास: साल 2002 में आज के दिन ही पहली बार ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ मनाया गया था। इसकी शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की घोषणा के साथ हुई थी। इस कार्यक्रम के जरिए भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच एक पुल बनाने की कोशिश की जाती है, जिसके जरिए विदेश निवेश को भी देश में बढ़ावा दिया जा सके।

साल 2002 के बाद से हर साल 09 जनवरी को देशभर में 'प्रवासी भारतीय दिवस' मनाया जाता है।

साल 2002 के बाद से हर साल 09 जनवरी को देशभर में ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ मनाया जाता है।

  • साल 2020 में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने नया लोगो अपनाया था।
  • साल 2012 में लियोनल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर पुरस्कार जीता था।
  • साल 2007 में जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ था।
  • साल 1982 में पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा था।
  • साल 1974 में बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्ट और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर का जन्म हुआ था।
  • साल 1831 में पहली मुस्लिम महिला शिक्षक फातिमा शेख का जन्म हुआ था।
  • साल 1816 में सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए ‘डैवी लैम्प’ का परीक्षण किया था।
  • साल 1792 में तुर्किये और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • साल 1718 में फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ जंग की घोषणा की थी।

 

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

post a comment