निसान की नई 7-सीटर Gravite जल्द होगी लॉन्च, 5 शानदार रंगों और टर्बो इंजन के साथ मचाएगी धूम <br>निसान की नई 7-सीटर Gravite जल्द ह??
निसान की नई 7-सीटर Gravite जल्द होगी लॉन्च, 5 शानदार रंगों और टर्बो इंजन के साथ मचाएगी धूम
Nissan Gravite: निसान भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर कार ग्रेवाइट लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कार रेनो ट्राइबर पर आधारित है और पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
निसान (Nissan) कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर कार ग्रेवाइट (Gravite) लॉन्च करने वाली है। यह कार मल्टी-पर्पज वीकल (MPV) सेगमेंट में आएगी। कंपनी ने हाल ही में एक नया टीजर जारी कर इसके रंगों का खुलासा किया है। यह कार मुख्य रूप से रेनो ट्राइबर (Renault Triber) पर आधारित है, लेकिन इसका लुक और डिजाइन उससे काफी अलग है। आइए आपको आने वाली निसान ग्रेवाइट के बारे में डिटेल में बताते हैं कि इसमें क्या खास होगा।
स्टाइलिश डिजाइन और आकर्षक रंग
निसान ग्रेवाइट कुल 5 रंगों में उपलब्ध होगी। यह कार सिग्नेचर टील (Teal - नीला हरा शेड), सफेद (White), सिल्वर (Silver), काला (Black) और ग्रे (Grey) कलर में आएगी।
कैसा है डिजाइन?
ग्रेवाइट का लुक काफी आधुनिक और दमदार है। इसमें सामने की तरफ LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और स्लीक (पतली) हेडलाइट्स दी गई हैं। ग्रिल पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है और बोनट पर Gravite नाम बड़े अक्षरों में लिखा है। पीछे की तरफ LED टेल-लैंप्स हैं जो एक पट्टी के जरिए आपस में जुड़े हुए दिखते हैं, जिससे कार काफी प्रीमियम लगती है। साथ ही छत पर लगा स्पॉइलर इसे स्पोर्टी बनाता है।