अमिताभ बच्चन की नातिन ने पहना 73,500 रुपये का शरारा सेट, हंसते-हंसते दिखाई खूबसूरती, दिल जीत ले गईं नव्या

Comments · 121 Views

साड़ी और लहंगे पहन-पहनकर आप भी बोर हो गई हैं? तो अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से इंस्पिरेशन ले सकती है??

अमिताभ बच्चन की नातिन ने पहना 73,500 रुपये का शरारा सेट, हंसते-हंसते दिखाई खूबसूरती, दिल जीत ले गईं नव्या

साड़ी और लहंगे पहन-पहनकर आप भी बोर हो गई हैं? तो अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। नव्या ने शरारा सेट पहनकर अपने लुक को देसी और स्टाइलिश बनाया और किसी अप्सरा जैसी नजर आईं। ऐसा लुक लेने के लिए आपको कौन-से टिप्स फॉलो करने होंगे? जानें इस आर्टिकल में।शादी-पार्टी का मौका हो तो महिलाएं कपड़ों को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं। सोचना मुश्किल हो जाता है कि किस दिन क्या पहना जाए। अगर आपके साथ भी ऐसी ही परेशानी रहती है तो आप अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के लुक के इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आमतौर पर हसीनाएं जैसी साड़ी और लहंगे बार-बार पहनती हैं नव्या का लुक उनसे बहुत अलग नजर आ रहा है।


नव्या ने जो शरारा सेट चुना वो दिखने में तो पार्टी वियर और फैंसी है। लेकिन पहनने में भी बिल्कुल लाइटवेट है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस शरारा सेट पर जो डीटेलिंग हुई है वो बहुत खास है। फैब्रिक भी लाइट है।

Comments