भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक और जीत हासिल करके सेमीफाइनल की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं. उसने सुपर सिक्स में जीत के साथ शुरुआत की है. टीम इंडिया ने मंगलवार (27 जनवरी) को बुलावायो में मेजबान टीम जिम्बाब्वे को 204 रनों से हरा दिया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतक लगाया और विहान मल्होत्रा ने शानदार शतक जड़ा. टीम इंडिया अब सुपर सिक्स में अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ 1 फरवरी को खेलेगी. जिम्बाब्वे ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाए. विहान मल्होत्रा ने नाबाद 109, अभिज्ञान कुंडू ने 61 और वैभव सूर्यवंशी ने 52 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 37.4 ओवरों मे